पीलीभीत: बाघ के हमले से किसान की मौत 15 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे वनाधिकारी
पूरनपुर, जनपद -पीलीभीत थाना हजारा क्षेत्र में खेत गए किसान को बाघ ने बनाया निवाला, 15 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे वनाधिकारी, ग्रामीणों ने शव तिराहे पर रखकर रोड किया जाम, मौके पर डटा रहा भारी पुलिस बल फोटो - गुस्साए ग्रामीणों को 16 घंटे बाद मनाने पहुंचा प्रशासन फोटो - किसान की मौत के बाद सूचना पर वनाधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव तिराहे पर रखकर किया जाम, क्षेत्र में फैला आक्रोश शांतिनगर में बाघ के हमले से किसान की मौत, परिजनों ने 10 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर लगाया जाम हजारा (पीलीभीत) इन दिनों स्थानीय तहसील क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ का आतंक लगातार जारी है। कहीं बाघ लोगों को निवाला बना रहा है तो कहीं तेंदुआ सड़क किनारे निवाला बनाने की फिराक में बैठा देखा जा सकता है। विकास खण्ड पूरनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम शांति नगर में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। खेत की देखभाल करने गए 60 वर्षीय किसान मुंशी प्रसाद उर्फ साधु की बाघ के हमले में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशी प्रसाद शुक्रवार सायं लगभग 3 बजे अपने खेत में लगी केले की...