पीलीभीत: गैस लीक होने से 18 साल की युवती जिंदा जली, इलाज के दौरान मौत
PNN24 फोटो - रसोई गैस पाइप लीक होने से युवती के गंभीर अवस्था में जलने व सीएचसी में इलाज के दौरान जानकारी करती पुलिस पीलीभीत गजरौला क्षेत्र में रसोईघर में खाना बनाते समय गैस चूल्हा व पाइप से आग में जली युवती,की इलाज के दौरान मौत PNN24/ब्यूरो रिपोर्ट/ दिनेश कुमार पीलीभीत। जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस पाइप लीक होने से लगी आग में 18 वर्षीय युवती जिंदा जल गई। लगभग 90 प्रतिशत तक झुलसी युवती को बचाया नहीं जा सका और पूरनपुर सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 👉शाम को खाना बना रही थी अनुराधा* मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिहारीपुर का है। गांव निवासी मुनेंद्र पाल की 18 वर्षीय पुत्री अनुराधा रोज की तरह शाम के समय रसोई में परिवार के लिए खाना तैयार कर रही थी। बताया जा रहा है कि गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर से जुड़े पाइप से गैस ...