पीलीभीत: गैस लीक होने से 18 साल की युवती जिंदा जली, इलाज के दौरान मौत
PNN24
फोटो - रसोई गैस पाइप लीक होने से युवती के गंभीर अवस्था में जलने व सीएचसी में इलाज के दौरान जानकारी करती पुलिस
पीलीभीत गजरौला क्षेत्र में रसोईघर में खाना बनाते समय गैस चूल्हा व पाइप से आग में जली युवती,की इलाज के दौरान मौत
PNN24/ब्यूरो रिपोर्ट/ दिनेश कुमार
पीलीभीत। जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रसोई में खाना बनाते समय अचानक गैस पाइप लीक होने से लगी आग में 18 वर्षीय युवती जिंदा जल गई। लगभग 90 प्रतिशत तक झुलसी युवती को बचाया नहीं जा सका और पूरनपुर सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
👉शाम को खाना बना रही थी अनुराधा*
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिहारीपुर का है। गांव निवासी मुनेंद्र पाल की 18 वर्षीय पुत्री अनुराधा रोज की तरह शाम के समय रसोई में परिवार के लिए खाना तैयार कर रही थी। बताया जा रहा है कि गैस चूल्हा जलाते ही सिलेंडर से जुड़े पाइप से गैस लीक होने लगी। जब तक अनुराधा कुछ समझ पाती, अचानक तेज लपटों ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रसोई के अंदर मौजूद अनुराधा आग के बीच फंस गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसी हुई युवती को बाहर निकाला।
👉पूरनपुर सीएचसी इलाज के दौरान में तोड़ा दम
हादसे में युवती का शरीर लगभग 90% तक झुलस चुका था। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस 108 की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन गहरे जख्मों और ज्यादा झुलसने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही अनुराधा ने दम तोड़ दिया।
👉परिजनों ने नहीं की कोई कानूनी कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस सीएचसी पूरनपुर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली।परिजनों ने पुलिस को लिखित बयान दिया है कि यह एक आकस्मिक हादसा है। गैस लीक होने के कारण यह घटना हुई है, इसमें किसी की कोई साजिश या लापरवाही नहीं है। इसलिए वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
👉गांव में शोक की लहर
18 साल की बेटी की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे बिहारीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस घटना से आहत है।
PNN24 की अपील: रसोई में गैस सिलेंडर का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। खाना बनाते समय गैस पाइप को एक बार जरूर चेक कर लें। अगर गैस लीक की हल्की भी बदबू आए तो तुरंत खिड़की-दरवाजे खोल दें और लाइटर-माचिस न जलाएं। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी जान ले सकती है। सावधानी से बड़ी घटना काली जा सकती है।
----------


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें