संदेश

पीलीभीत: बाघ के हमले से किसान की मौत 15 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे वनाधिकारी

चित्र
पूरनपुर, जनपद -पीलीभीत थाना हजारा क्षेत्र में खेत गए किसान को बाघ ने बनाया निवाला, 15 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे वनाधिकारी, ग्रामीणों ने शव तिराहे पर रखकर रोड किया जाम, मौके पर डटा रहा भारी पुलिस बल  फोटो - गुस्साए ग्रामीणों को 16 घंटे बाद मनाने पहुंचा प्रशासन  फोटो - किसान की मौत के बाद सूचना पर वनाधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव तिराहे पर रखकर किया जाम, क्षेत्र में फैला आक्रोश  शांतिनगर में बाघ के हमले से किसान की मौत, परिजनों ने 10 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर लगाया जाम हजारा (पीलीभीत) इन दिनों स्थानीय तहसील क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ का आतंक लगातार जारी है। कहीं बाघ लोगों को निवाला बना रहा है तो कहीं तेंदुआ सड़क किनारे निवाला बनाने की फिराक में बैठा देखा जा सकता है। विकास खण्ड पूरनपुर के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम शांति नगर में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। खेत की देखभाल करने गए 60 वर्षीय किसान मुंशी प्रसाद उर्फ साधु की बाघ के हमले में मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशी प्रसाद शुक्रवार सायं लगभग 3 बजे अपने खेत में लगी केले की...

ग्राम सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा से निकली डाक कांवड़ यात्रा,जुटी भारी भीड़

चित्र
ग्राम सिमरिया से निकली प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा, बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक पूरनपुर (पीलीभीत) तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा से प्रथम गौरी डॉक कांवड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कांवड़ यात्री मां गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा पहुंचकर पवित्र जल लेकर बाबा इकोत्तर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहा और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने भी पहुंचकर कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा फल वितरित किए। विधायक ने कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी धार्मिक यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। ग्राम सिमरिया से शुरू हुई इस प्रथम गौरी डॉक कांवड़ ...