हल्द्वानी में बड़ा हादसा: गौला नदी में नहाते समय 17 साल का किशोर तेज बहाव में बहा, SDRF सर्च में जुटी | PNN24

🌍 LIVE✓ verifiednewsnature

                                 PNN24 




फोटो 1,2,3 - एसडीआरएफ और पुलिस टीमें तलाश में जुटीं 


हल्द्वानी: गौला नदी में नहाते समय 17 साल का किशोर तेज वहाब में बहा, काठगोदाम पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें चला रहीं सर्च आपरेशन 

PNN24/उत्तराखंड

नैनीताल/हल्द्वानी के भुजिया घाट क्षेत्र में एक घटना उस समय घट गई जब गौला नदी में नहाने गया 17 वर्षीय एक किशोर अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। 

👉 दोस्तों के साथ नहाने गया था आदित्य टम्टा

मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड स्थित टीपी नगर निवासी अशोक कुमार टम्टा का 17 वर्षीय बेटा आदित्य टम्टा अपने कुछ दोस्तों के साथ भुजिया घाट के पास गौला नदी में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुद को संभाल पाता उससे पहले ही नदी के उफान और तेज जल प्रवाह में बह गया।

👉 पुलिस और एसडीआरएफ चला रही हैं सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कोतवाल जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गौला नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर किशोर की लगातार तलाश कर रही हैं। आदित्य की नदी में बहने की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। बदहवास परिजन भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। किशोर के अचानक गायब होने से पूरा परिवार क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है।

👉प्रशासन की अपील के बाद भी जान जोखिम में डाल रहे हैं लोग

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को नदी नालों में न नहाने और उनके किनारों पर न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद लोग चेतावनियों को अनदेखा कर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें सर्च आपरेशन चला रहीं हैं।

-------------


👉 Follow PNN24 on Facebook
👍 Facebook पर Follow करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीलीभीत-पूरनपुर में हाथियों का कहर, 7 एकड़ फसल बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

नेपाल त्रिशूली नदी में फिर आई बाढ़ झूला पुल बहा

पीलीभीत:थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों ने दस्तक देकर उजाड़ा गन्ना