एनडीपीएस का 2019 से फरार वारंटी खटीमा पुलिस ने पीलीभीत से किया गिरफ्तार
PNN24
फोटो - खटीमा ,उत्तराखंड पुलिस ने पीलीभीत से NDPS के 2019 फरार वारंटी को दबोचा
खटीमा उत्तराखंड पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे वारंटी कै पीलीभीत से किया गिरफ्तार
PNN24/ खटीमा/उत्तराखंड
उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हनीफ पुत्र अब्दुल वाहिद (45 वर्ष) निवासी नौगवां पकड़िया, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत के रूप में हुई है। उसे 6 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि हनीफ को साल 2019 में खटीमा कोतवाली पुलिस ने अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद वह लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
क्षेत्राधिकारी खटीमा के मार्गदर्शन में चौकी सत्रहमील मझोला पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किशोर पंत, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश जोशी और कांस्टेबल जगदीश सिंह शामिल थे। पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
PNN24/ रिपोर्ट- मो. रिजवान खान
-----

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें