ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर हादसा: केदारनाथ से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी राजस्थान विवासी युवक एक लापता, SDRF चला रही है सर्च ऑपरेशन
फोटो - केदारनाथ चार धाम यात्रा से लौट रहे थे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक लापता , सर्च अभियान में जुटी पुलिस
केदारनाथ चार धाम से लौटते समय ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के तोता घाटी गहरी खाई में गिरी कार की तलाश करती पुलिस और एसडीआरएफ टीम,
👉 एक व्यक्ति के लापता होने की खबर
PNN24/उत्तराखंड
टिहरी: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात एक वैगनआर कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में बैठा एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।जानकारी के मुताबिक RJ06 CB 1949 नंबर की कार में चार लोग केदारनाथ दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे। तोता घाटी के पास तीन लोग शौच के लिए कार से नीचे उतरे थे, जबकि एक व्यक्ति कार में ही बैठा था। ढलान होने के कारण हैंडब्रेक फेल होने से कार अचानक लुढ़क कर खाई में नदी की ओर जा गिरी।
सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। भारी बारिश, घने कोहरे और दुर्गम इलाके के कारण देर रात सर्च अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह खराब मौसम और लगातार भूस्खलन के बावजूद टीमों ने फिर से तलाशी शुरू कर दी है। खाई काफी गहरी और सीधी होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत होना बताया गया है। लापता व्यक्ति की पहचान देवीलाल (46) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक देवीलाल ही कार के मालिक थे और वाहन चला रहे थे। उनके साथ मौजूद तीन साथियों ने बताया कि वे सभी चारधाम यात्रा से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि तोता घाटी का यह हिस्सा काफी संवेदनशील है, यहां अक्सर पहाड़ी से मलबा आने और फिसलन के कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्ग पर वाहन को ढलान पर पार्क करते समय हैंडब्रेक और गियर दोनों लगाकर रखें और पत्थर लगाना न भूलें। जिससे असमय होने बाले हादसों से सुरक्षा बनी रहे।
---------------



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें